Language Settings

छात्राओं ने हरित जयपुर बनाने के दिए सुझाव

17 hours ago

30

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर में जयपुर स्थापना के 300 साल में प्रवेश करने पर फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर एवं ‘आपणो जयपुर हरित संगम’ महोत्सव के अंतर्गत ‘ स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर जयपुर’ विषयक संवाद सीरिज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की संस्थापक एवं ‘आपणो जयपुर हरित संगम’ महोत्सव की अध्यक्ष नीता बूचरा (जैन) ने कहा कि जयपुर विरासत केवल शहर नहीं बल्कि हमारे पुरखों से मिली अनमोल विरासत है। इसको न केवल संवारने बल्कि और अगले तीन सौ सालों तक स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर एवं सुरक्षित रखने की महती जिम्मेदारी भी हम सब जयपुरवासियों की है।

छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि युवा जयपुर को और बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि से जुड़ा न्यूनतम एक कार्य करने का निश्चय करें और उसको अंजाम तक पहुंचाने में लग जाएँ ।इसी कड़ी में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सीमा अग्रवाल ने महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में छात्राओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों से अवगत करवाया ।वहीं आपणो जयपुर हरित संगम महोत्सव के सह-सचिव डॉ.कैलाश मोढे ने सिंगल यूज प्लास्टिक को खाने से गौवंश को हो रहे नुकसान और उसके निवारण के लिए समय समय पर किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी।महोत्सव की उपाध्यक्ष प्रो.सुनीता ने मातृ शक्ति द्वारा किए जा रहे पंच करणीय कार्य और उससे जुड़ी प्रतियोगिताओं के बारे में बताया ।महोत्सव टीम सदस्य डॉ.कविता शर्मा ने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उद्यमी एवं ब्राण्ड कंसल्टेंट कृतिका जैन ने आपणो जयपुर हरित संगम महोत्सव द्वारा जयपुर को और अधिक अच्छा बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप प्राचार्य ( छात्र गतिविधि)डॉ.मनीषा माथुर, एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं ।इस दौरान छात्रओं ने न केवल जयपुर को बेहतर बनाने के सुझाव दिए बल्कि जयपुर को हरित जयपुर बनाने का संकल्प भी लिया।