Language Settings

बच्चों की हंसी और मस्ती से सजा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का परिसर, स्पर्श किड्स कार्निवल में दिखा उत्साह

1 day ago

30

0

-बाल दिवस पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में उमड़ा बच्चों का उत्साह, स्पर्श ने मनाया पहला वर्ष

--खेल, मस्ती और खुशियों का संगम बना जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का स्पर्श किड्स कार्निवल

--जयपुर। बच्चों की हंसी, रंगों और खेलों के बीच जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में बाल दिवस के अवसर पर स्पर्श किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपने बच्चों के साथ हिस्सा लिया। पूरे परिसर में बच्चों का उत्साह और उनकी मस्ती देखने को मिली। खेल और मनोरंजन से भरे इस आयोजन ने बच्चों को अपने परिवार के साथ यादगार पल बिताने का मौका दिया।

इस आयोजन का खास मौका विश्वविद्यालय के क्रेच स्पर्श का पहला वर्ष पूरा होना भी रहा। अपने एक साल के सफर में स्पर्श ने 27 बच्चों को देखभाल और सुरक्षित माहौल दिया है। इसकी मदद से 27 माताओं को अपने करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाने में सहयोग मिला। अब उन्हें अपने बच्चों की देखभाल और नौकरी में से किसी एक को चुनने की मजबूरी नहीं रही। यह जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी की परिवार-केंद्रित सोच को दिखाता है, जहां संस्थान अपने शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों को भी महत्व देता है।

कार्निवल में 72 शिक्षकों के 72 बच्चों के लिए कई मजेदार गतिविधियां रखी गईं। जायंट इन्फ्लेटेबल स्लाइड, बाउंसी कैसल और ट्रैम्पोलिन बच्चों के लिए खास आकर्षण रहे। इसके अलावा फेस पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और टोट बैग डेकोरेशन जैसी गतिविधियों में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को खेलने, नई चीजें सीखने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला। बच्चों के लिए खास उपहार भी रखे गए, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई।

इस आयोजन में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया, वहीं शिक्षकों ने अपने बच्चों के साथ इस उत्सव का आनंद लिया। बच्चों और उनके परिवारों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को एक खास पारिवारिक माहौल दिया।

स्पर्श किड्स कार्निवल के माध्यम से जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने यह संदेश दिया कि एक अच्छा संस्थान केवल अपने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के विकास तक सीमित नहीं होता, बल्कि उनके परिवारों की खुशियों का भी ध्यान रखता है। स्पर्श का एक साल पूरा होना इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 

Click here to Read More
Previous Article
Independent Journalists Challenge Delhi Police’s ‘Reel-Makers’ Argument Before Supreme Court
Next Article
गर्मी से बचाव की स्मार्ट टोपी से लेकर स्मार्ट कैंपस तक, जेईसीआरसी के विद्यार्थियों ने दिए पर्यावरण संरक्षण के नए समाधान

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment