Language Settings

महिलाओं का नेतृत्व, नवाचार और सामूहिक प्रयास वैश्कि चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं: लोक सभा अध्यक्ष

7 hours ago

15

0

को सशक्त बनाने की दिशा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी पहल है। महिलाओं को शिक्षा, तकनीक, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय संसाधनों तक समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने 'महिला सशक्तीकरणÓ से आगे बढ़कर 'महिला-नेतृत्व वाले विकासÓ की अवधारणा को साकार करने का आह्वान किया, ताकि महिलाएं विकास की मात्र सहभागी न रहें, बल्कि उसकी दिशा निर्धारित करने में भी निर्णायक भूमिका निभा सकें।

लोक सभा अध्यक्ष ने वनस्थली विद्यापीठ की गौरवशाली विरासत की सराहना करते हुए स्मरण किया कि केवल पांच छात्राओं के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज लगभग 18,000 छात्राओं के साथ महिला शिक्षा के एक प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। 21 से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित यह ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन महिला नेतृत्व, राजनीतिक सहभागिता, क्षमता निर्माण, डिजिटल सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।

----------------------

Click here to Read More
Previous Article
अनोखा अंदाज: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को इनोवेशन लैब के उद्घाटन का न्योता देने खुद पहुंचा ह्यूमनॉइड रोबोट
Next Article
राष्ट्रपति भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment