Language Settings

जयपुर में 25 नवंबर से शुरू होगी डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘BEHIND THE SMILE’

14 minutes ago

2

0

जयपुर, राजस्थान विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग के सहायक आचार्य एवं समकालीन भारतीय कलाकार डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘BEHIND THE SMILE – An Expression of Life, Emotions & Human Connections’ का आयोजन 25 से 30 नवंबर 2026 तक जवाहर कला केंद्र, जयपुर की सुरेख आर्ट गैलरी में किया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 नवंबर को प्रातः 11:15 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में प्रख्यात कलाकार एवं उदयपुर के तख़मन-28 आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर उपाध्याय तथा जयपुर की सृष्टि आर्ट ग्रुप सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. नाथूलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी में कुल 52 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी, जिनमें 20 ऐक्रेलिक ऑन कैनवास तथा 32 चारकोल एवं वॉटरकलर मिश्रित माध्यम की कृतियाँ शामिल हैं। इन चित्रों के माध्यम से कलाकार ने मानवीय जीवन के विभिन्न पक्षों, पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं, संघर्षों, संवेदनाओं और रोजमर्रा के अनुभवों को अभिव्यक्त किया है।

‘BEHIND THE SMILE’ श्रृंखला का मूल भाव यह है कि प्रत्येक मुस्कान के पीछे कोई न कोई कहानी, अनुभव, संघर्ष अथवा अनकही भावना छिपी होती है। कलाकार ने मानवीय चेहरों, भाव-भंगिमाओं और जीवन की सहज परिस्थितियों के माध्यम से उन भावनात्मक पक्षों को चित्रित करने का प्रयास किया है, जो अक्सर दिखाई नहीं देते, लेकिन हमारे जीवन और रिश्तों का अभिन्न हिस्सा होते हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की यह प्रदर्शनी इससे पूर्व मुंबई की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित हो चुकी है। अब जयपुर के कला प्रेमियों, कलाकारों, विद्यार्थियों और आम दर्शकों को इन कलाकृतियों को देखने का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कलाकार ने कला प्रेमियों, कला विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं आमजन से प्रदर्शनी में पधारकर कलाकृतियों का अवलोकन करने का आग्रह किया है।

 

प्रदर्शनी विवरण:

प्रदर्शनी: BEHIND THE SMILE

कलाकार: डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा

स्थान: सुरेख आर्ट गैलरी, जवाहर कला केंद्र, जयपुर

दिनांक: 25 से 30 नवंबर 2026

समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक

उद्घाटन: 25 नवंबर 2026, प्रातः 11:15 बजे

 

 

 

 

Click here to Read More
Previous Article
यूक्रेन का रूसी युद्धपोत पर हमले का दावा, लीबिया के पास समुद्र में डूबा जहाज
Next Article
जेईई-मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए इतिहास में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment