Language Settings

गहलोत ने वसुंधरा राजे की प्रशासनिक शैली को सराहा, बोले- उनकी बैठकों में बीमार पड़ जाते थे अधिकारी

18 minutes ago

2

0

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रशासनिक कार्यशैली की तारीफ करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने अपनी सरकार बेहद दबंगता के साथ चलाई और नौकरशाही पर मजबूत नियंत्रण रखा था। उनकी बैठकों में अधिकारी इतने दबाव में रहते थे कि कई बार उनकी तबीयत तक खराब हो जाती थी।

जयपुर स्थित अपने आवास पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे से उनके राजनीतिक मतभेद रहे हैं। पहले कार्यकाल के दौरान पांच साल तक दोनों के बीच बातचीत तक नहीं होती थी। इसके बावजूद उन्होंने राजे के प्रशासनिक अनुभव और शासन चलाने की क्षमता को स्वीकार किया। गहलोत ने कहा कि राजे केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी थीं और उन्हें प्रशासनिक कामकाज का अच्छा अनुभव था। उन्होंने अपने तरीके से सरकार चलाई और कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक अभियान चलाकर चुनाव भी जीते।

भजनलाल शर्मा को अनुभव का लाभ देने की कोशिश की

गहलोत ने कहा कि जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तो उन्हें लगा कि उनके पास प्रशासनिक अनुभव अपेक्षाकृत कम है। इसलिए उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ नए मुख्यमंत्री को देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आज भी भजनलाल शर्मा से उनकी कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों का सम्मान होना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सामाजिक संबंध बनाए रखना जरूरी है।

सरकार पर लगाए कई आरोप

गहलोत ने प्रदेश की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों, भाजपा नेताओं और आम लोगों तक को अपने काम करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निवेश के लिए आयोजित रिसर्जेंट राजस्थान कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। गहलोत के मुताबिक, बड़े-बड़े आयोजन करने से निवेश और रोजगार नहीं आते। घोषित निवेश का दस प्रतिशत भी धरातल पर उतरना मुश्किल दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने से जनता में नाराजगी बढ़ी है। पंचायत चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ा है।

------------------

Click here to Read More
Previous Article
देशभर में मौसम के बदले मिजाज से कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं बारिश और घना कोहरा, माउंट आबू में 3 डिग्री पहुंचा पारा
Next Article
यूक्रेन का रूसी युद्धपोत पर हमले का दावा, लीबिया के पास समुद्र में डूबा जहाज

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment