Language Settings

बानसूर में शोकसभा के दौरान सिलेंडर में लगी आग

5 hours ago

11

0

21 लोग झुलसे; 15 जयपुर रेफर

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाढ़मिलकपुर (रसनाली) गांव में शोकसभा के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से 21 लोग झुलस गए। घायलों में 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर के स्रूस् अस्पताल रेफर किया गया है।

गांव निवासी जयराम कसाना (80) का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनके घर पर शोकसभा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 50 महिला और पुरुष शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि घर के एक हिस्से में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था। इसी दौरान परिवार की एक महिला ने रसोई में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। चूल्हा जलते ही आग भड़क गई और सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

कुछ ही देर में आग घर के चौक में लगे टेंट और दरी तक फैल गई। हादसे में शोकसभा में मौजूद 21 लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में से 15 को जयपुर रेफर किया गया है, जबकि 6 लोगों का कोटपूतली जिला अस्पताल में उपचार जारी है। अधिकांश घायल 20 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। कुछ लोगों के 50 प्रतिशत तक जलने की भी जानकारी सामने आई है।

----------

Click here to Read More
Previous Article
गहलोत ने फिर खोले मुख्यमंत्री पद के लिए दरवाजे, बोले- हाईकमान कहेगा तो जिम्मेदारी संभालने को तैयार
Next Article
राजस्थान में बढ़ी सर्दी, माउंट आबू में पहली बार 0 डिग्री पहुंचा तापमान

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment