Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यमुना जल समझौते को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई

    1 hour ago

    बोले जन आकांक्षाओं को धरातल पर उतार रही भजनलाल सरकार, शेखावाटी क्षेत्र की पेयजल समस्या का होगा निदान

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास एक बार फिर रंग लाए। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की मौजूदगी में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल को लेकर एम ओ ए साइन हुआ है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना के धरातल पर आने के बाद शेखावाटी क्षेत्र कि लोगों को यमुना का पानी पीने के लिए मिलेगा। और शेखावाटी क्षेत्र की 32 वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सरकार गठन के साथ ही क्षेत्र की जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास करने की योजना पर काम शुरू कर दिया था और इसी का परिणाम है कि एक के बाद एक वर्षों से लंबित परियोजनाएं अब मुहूर्त रूप लेकर धरातल पर उतर रही है ।

     भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले राम जल सेतु लिंक परियोजना का समझौता किया।

    पूर्व में पार्वती काली सिंध चंबल- आरसीपी नाम से जाने जाने वाली इस योजना को कांग्रेस सरकार ने वर्षों से लटकाकर रखा हुआ था, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार संभालते ही साकार किया। इस योजना से राज्य की लगभग 40% आबादी को पेयजल और सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा।

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने अब शेखावाटी क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल परियोजना का एम ओ ए साइन किया है।

    इस परियोजना के तहत हथिनी कुंड बैराज से जुलाई से अक्टूबर तक आवंटित यमुना जल को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनू तथा अन्य जिलों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना से 577 एमसीएम पानी पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध होगा।

    यह राज्य की भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है ।

    जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संभव हो पाई है ।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश वासियों को विशेष कर शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता जनता की 32 वर्षों से लंबित मांग को पूरा करेगा।

    इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा को बधाई देता हूं। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार इसी तरह राजस्थान वासियों के जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    276 से अधिक भामाशाहों, प्रेरकों एवं एनआरआई दानदाताओं का हुआ सम्मान, सम्पत्ति का सबसे बड़ा सौन्दर्य है उसका समाज के लिए समर्पणः उप मुख्यमंत्री
    Next Article
    पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव टालने के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी सत्याग्रह प्रारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment