Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. ज्योत्सना कुमारी वर्मा को शिक्षाशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि

    2 hours ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली की शोधार्थी ज्योत्सना कुमारी वर्मा को शिक्षाशास्त्र (Ph.D. in Education) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। ज्योत्सना वर्मा ने "वरिष्ठमाध्यमिकविद्यार्थिनां समायोजनस्य शैक्षिकोपलब्धेश्च सन्दर्भे अभिभावकैः सह तेषां मनः-सामाजिकद्वन्द्वस्य अध्ययनम् (A Study of Psycho-Social Conflicts of Senior-Secondary Students with their Parents in the Context of Adjustment and Academic Achievement)" विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोधकार्य प्रो. कुलदीप शर्मा, आचार्य, शिक्षाशास्त्र विभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के निर्देशन तथा डॉ. पारुल सिंह, सहायकाचार्या, एनसीईआरटी, नई दिल्ली के सह-मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शोधप्रबन्ध का मूल्यांकन राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति की शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. के. कादम्बिनी तथा जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ. कुलदीप सिंह ने बाह्य परीक्षक के रूप में किया।

    शोध में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के मध्य मनः-सामाजिक द्वन्द्व, समायोजन तथा शैक्षिक उपलब्धि के पारस्परिक सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है। पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार, गुरुजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिन्तकों ने डॉ. ज्योत्सना कुमारी वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान-ABRSM प्रदेश स्तरीय प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यशाला संपन्न..!
    Next Article
    खण्डेलवाल समाज के परिचय सम्मेलन का आज शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment