Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव टालने के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी सत्याग्रह प्रारंभ

    1 hour ago

    टोंक से आंदोलन का आगाज़, 20 अगस्त को जयपुर में लोकतंत्र बचाओ महाप्रदर्शन होगा – डॉ. सी.बी. यादव

    जयपुर। राजस्थान में पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने तथा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के विरोध में कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव के नेतृत्व में टोंक से प्रदेशव्यापी “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” अभियान की शुरुआत की। गांधी पार्क (घंटाघर) में आयोजित सत्याग्रह में टोंक सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए डॉ. सी.बी. यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243E एवं 243U के अनुसार पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव समय पर कराना राज्य निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है। चुनावों में लगातार हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्थानीय स्वशासन तथा संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने घोषणा की कि आज से राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह, जनचौपाल, संविधान संवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्राएँ आयोजित करेगा। आंदोलन के अगले चरण में 20 अगस्त, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जयपुर में विशाल लोकतंत्र बचाओ महाप्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी यदि पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव घोषित नहीं किए गए तो पूरे राजस्थान में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

    टोंक में आयोजित इस सत्याग्रह का स्थानीय नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेश मीणा ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, संगठन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विकास बुडानिया, संभाग प्रभारी नितेश सोनी ,सत्यनारायण सैनी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    सत्याग्रह के समापन पर लोकतंत्र, संविधान एवं पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्तता की रक्षा के लिए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यमुना जल समझौते को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई
    Next Article
    जयपुर की प्रधानाचार्य कुमुद शर्मा को लगातार चौथी बार तथा शिक्षक नेता विपिन प्रकाश शर्मा को कल मुख्यमंत्री करेंगे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment