Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान-ABRSM प्रदेश स्तरीय प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यशाला संपन्न..!

    2 hours ago

    प्रार्थना सभा से बच्चों में संस्कारवान शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना हो- हनुमान सिंह राठौड़

    कार्यशाला में राजस्थान के प्रत्येक जिलों के प्रतिनिधियों सहित शिक्षा जगत के अनेक पदाधिकारी और शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।

    अजमेर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के तत्वावधान में आयोजित " प्रभावी प्रार्थना सभा राज्य स्तरीय कार्यशाला' का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। विद्यालय में प्रार्थना सभा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रार्थना सभा केवल एक दैनिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह वह धुरी है जिससे बच्चों में संस्कारवान शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना होती है। शिक्षकों को अपने व्यवहार एवं आचरण से बालकों के सामने श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए, क्योंकि शिक्षक ही बालकों के लिए अनुकरणीय होते हैं। हमारा संकल्प होना चाहिए कि 'हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ बने' और इसका प्रारंभ प्रभावी प्रार्थना सभा से ही होता है। अतः हम सभी शिक्षकों को यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे विद्यालय की प्रार्थना सभाएं अत्यंत श्रेष्ठ, ऊर्जावान एवं प्रभावी बनें।"

    सत्र की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने कहा कि "शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे प्रार्थना सभा को केवल ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बनाएं। उन्होंने कहा कि "यदि हम प्रार्थना सभा के समय का सही एवं योजनाबद्ध उपयोग कर लें, तो हम एक अनुशासित, संवेदनशील और संस्कारित भावी पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं। हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य हर विद्यालय तक इस चेतना को पहुँचाना है ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति, नैतिक मूल्यों और देश की गौरवशाली जड़ों से मजबूती से जुड़ी रहे।"

    द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता, शिक्षाविद एवं प्रभावी प्रार्थना सभा के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी ने अपने प्रभावी उद्बोधन में प्रार्थना सभा के माध्यम से पंचकोश विकास' (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोष) एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को व्यापक और वैज्ञानिक रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा बच्चों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर को ऊंचा उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रार्थना सभा विद्यार्थियों में से हताश, निराशा और दुर्बलता को दूर करके उनमें उत्साह उमंग और चिंतन के स्वस्थ दृष्टिकोण का विकास कर सकती है। उन्होंने प्रभावी प्रार्थना सभा के लिए पुस्तक संस्कार सरिता के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चंद कच्छावा ने कहा कि किसी भी रचनात्मक बदलाव को धरातल पर उतारने के लिए उचित प्रबंधन और शिक्षकों के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता होती है। जब तक हर शिक्षक प्रार्थना सभा को संस्कार निर्माण की पहली सीढ़ी नहीं मानेगा, तब तक हम अपेक्षित परिणाम नहीं पा सकते।"

    -- व्यावहारिक सत्र: शिक्षकों के नवाचार और श्रेष्ठ प्रयोग

    कार्यशाला के व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) सत्र के अंतर्गत प्रदेशभर से आए प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला में आए शिक्षकों ने व्यावहारिक सत्र के अंतर्गत अपने-अपने विद्यालयों में किए जा रहे प्रार्थना सभा से जुड़े श्रेष्ठ प्रयोगों, रचनात्मक गतिविधियों एवं विशेष नवाचारों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अन्य शिक्षकों ने भी अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।

    -- कार्यशाला के आगामी चरण

    इस गरिमामयी कार्यशाला में राजस्थान के सभी जिलों के चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।

    आगामी योजना के तहत प्रांतीय स्तर पर इस सफल आयोजन के बाद, संगठन द्वारा दूसरे चरण में राजस्थान के सभी जिलों में इस प्रकार की जिला स्तरीय प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा अपने-अपने जिलों के विद्यालयों की प्रार्थना सभा को प्रभावी एवं संस्कारवान बनाने की दिशा में सक्रिय, निरंतर एवं व्यावहारिक प्रयास किए जा रहे हैं।

    कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान और उपस्थित शिक्षकों के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन इन्द्रा शर्मा ने किया ।

    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ , जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण शर्मा,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका,जिला मंत्री गुमान सिंह जादौन,जिला कोषाध्यक्ष नासिर काठात सहित अनेक कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिट्स पिलानी में नवाचार, शोध एवं स्टार्टअप संस्कृति के लिए विश्व स्तरीय लैब्स उपलब्ध- डॉ अनिल वाॅली
    Next Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. ज्योत्सना कुमारी वर्मा को शिक्षाशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment